चकरनगर: चकरनगर क्षेत्र से पहली बार किसी भाजपा कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्षी के लिए दावेदारी ठोंकी, बना चर्चा का विषय
आज तक के इतिहास में पहलीबार चकरनगर क्षेत्र से किसी भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करते हुए दावेदारी ठोंकी है। आपको बता दें कि समूचे जिले से 64 दावेदारों ने चुनाव अधिकारी बीरेंद्र तिवारी को आवेदन जमा किए है जिसमें इटावा जनपद के चकरनगर ब्लॉक क्षेत्र से पहली बार किसी भाजपा नेता रबिन्द्र भदौरिया ने आवेदन भरते हुए प्रबल दावेदारी ठोंकी है।