चकरनगर: शाम ढलते ही त्रिपाल से ढंकी लकड़ी भरी गाड़ियां निकलने लगती हैं, विभाग मौन
शनिवार शाम ढलते ही करीब 5 बजे से ही लाल हरी नीली पीली कुछ इस प्रकार रंग की तिरपाल लगाकर दर्जनों लोडर पिकअप निकलते है।आप कन्फ्यूज होंगे कि इसके अंदर क्या है तो हम आपको बता रहे है कि प्रतिबंधित वन विभाग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कटान लगा है जो कि ट्रैक्टरों के माध्यम से गांव लिंक मार्ग तक लकड़ी एकत्रित की जाती है फिर लोडरों के माध्यम से निकाली जाती है