कसडोल: कसडोल में 25 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान, वार्ड 9 में नाली और सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 9 (डाक पारा) में करीब 25 वर्षों से लंबित नाली एवं सीसी रोड निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के प्रयासों और वार्ड पार्षद सुंदर साहू के सहयोग से निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।