जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में Ease of Doing Business के State Business Reforms Action Plan (SBRAP), District Business Reform Action Plan (DBRAP) एवं Single Window System के क्रियान्वयन से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के यंग प्रोफेशनल के द्वारा Ease of Doing Business से संबंधित Powerpoint Presentation प्रस्तुत करते हुए निम्नांकित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया :-
District Business Reform Action Plan (DBRAP) को अंतिम मील डिलीवरी को मजबूत करने, सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने और जिलों को मजबूत संस्थागत और डिजिटल बुनियादी ढांचे से लैस करके क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए डिजाईन किया गया है।
District Business Reform Action Plan (DBRAP) के तहत 6 प्रमुख सुधार क्षेत्रों को शमिल किया गया है :-
1. जिला स्तरीय अनुमोदन और सेवा वितरण।
2. सम्पत्ति अभिलेखों का डिजिटलीकरण और परिवर्तन।
3. समयबद्ध और जोखिम आधारित निरीक्षण प्रणालियां।
4. जिला स्तरीय निवेश सुविधा तंत्र।
5. द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के उपाय।
6. औद्योगिक पार्कों और स्थानीय अवसंरचना को मजबूत करना।
उक्त योजना अंतर्गत कुल 154 सुधारों की पहचान की गई है, जिनमें से प्रत्येक का स्पष्ट उद्देष्य और मूल्यांकन सूची निर्धारित की गई है, ताकि जिलों में एक समान कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित किया जा सके। ये सुधार इस प्रकार तैयार किया गया है कि व्यवसायों के लिए पूर्वानुमान में सुधार हो और जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धी पारिस्थिति की तंत्र का निर्माण हो, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्ट-अप और नए निवेषों को समर्थन प्रदान करें।
District Business Reform Action Plan (DBRAP) के तहत, प्रत्येक सुधार के साथ जिले के प्रदर्षन का मूल्यांकन करने के लिए एक विस्तृत मूल्यांकन चेकलिस्ट दी गई है। मापदण्डों को निम्नलिखित विषयगत श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया है :-
सेवा वितरण एवं एकल विन्डो प्रणाली- सिंगल विन्डो सिस्टम या विभागीय पोर्टलों के माध्यम से व्यावसायिक जीवनचक्र के दौरान अनुमोदन, लाईसेंस और सेवाओं का ऑनलाइन प्रावधान, लघु एवं मध्यम उद्यमों और उद्यमों के लिए ऑनलाइन ऋण सुविधा उपकरणों की उपलब्धता।
भूमि एवं सम्पत्ति प्रशासन भूमि अभिलेखों और संपत्ति का डिजिटलीकरण, जिसमें भूमि पंजीकरण मानचित्र भी शामिल है। डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर भूमि/सम्पत्ति से संबंधित अदालती मामलों की जानकारी की उपलब्धता।
निरीक्षण और अनुपालन प्रणाली- जिला स्तरीय निरीक्षण डेटा वाले ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा समर्थित समयबद्ध पारदर्शी निरीक्षण प्रक्रियाएं।
निवेशक सुविधा- Business Reform Action Plan (DBRAP) का उद्देष्य जिला उद्योग केन्द्रों को प्राथमिक सुविधा केन्द्र के रूप में मजबूत करके निवेषकों को औद्योगिक क्षमता पर स्पष्ट, जिला स्तरीय जानकारी प्रदान करना, सूचना संसाधनों को अद्यतन रखना, प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों का मानचित्रण रखना, बड़े निवेष प्रस्तावों का समर्थन रखना और विषेषज्ञों की पहुंच, प्रतिक्रिया और निगरानी के लिए प्रणालियां स्थापित करना है।
MSME और स्टार्ट अप को सहायता :-
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में पूर्व से दो स्टार्ट-अप सेल Muzaffarpur Institute of Technology तथा Lalit Narayan Mishra College of Business Management कार्यरत है। स्टार्ट-अप सेल के माध्यम से जिला स्तर पर उद्यमिता विकास को मजबूत करना है।
सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उनके संबंधित विभाग का नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उनसे संबंधित विभाग में District Business Reform Action Plan (DBRAP) के तहत अब तक लागू की गई सुधार की विवरणी तथा भविष्य में लागू की जाने वाले कार्य-योजना दिनांक 23.07.2026 तक महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, मुजफ्फरपुर को समर्पित करेंगे। साथ हीं सभी सुधारों को दिनांक 10.08.2026 तक लागू करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी/पश्चिमी, महाप्रबंधक सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Industries Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Muzaffarpur, Bihar | Jul 20, 2026