बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने दी जानकारी
बेगूसराय में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब 207.7 लीटर कफ सिरप जब्त करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।