सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनवाड़ी में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखण्ड अस्पताल, बन्थरा (शाहजहाँपुर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रंजन मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की