स्वार: नरपत नगर चेयरमैन खालिद अली के बयान पर स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी ने किया पलटवार
Suar, Rampur | Oct 17, 2026 जनपद रामपुर की स्वार तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत नरपत नगर के चेयरमैन खालिद अली और स्वार विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बीच बयानबाजी का मामला सामने आया है। चेयरमैन खालिद अली की ओर से विधायक शफीक अहमद अंसारी को लेकर दिए गए बयान के बाद विधायक ने भी दिन शनिवार को तीन बजे पलटवार किया है।