सहजनवा: रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में सहजनवा निवासी आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 मई की रात आरोपी ने वादी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की थी। पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।