चौपारण: सशक्त पंचायत नेत्री अभियान को लेकर प्रखंड ट्रेनर मुखिया पूजा कुमारी ने प्रखंड कार्यालय में की बैठक
प्रखंड कार्यालय परिसर चौपारण में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान को लेकर प्रखंड ट्रेनर सह बहेरा पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने प्रखंड की सभी महिला वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की । इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सशक्त पंचायत नेत्री अभियान पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य देशभर की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है।