चौपारण: कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय मानगढ़ में चाहरदिवारी योजना का विधायक मनोज यादव ने किया शिलान्यास
कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय मानगढ़ में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है ।बरही विधायक मनोज यादव ने विद्यालय परिसर में आयोजित चार दीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में घोषणा की की चारदिवारी के साथ ही जल्द ही विद्यालय के लिए नया बड़ा भवन बैडमिंटन कोर्ट और रोटी मेकर व्यवस्था की जाएगी।