भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली। इस दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल भावों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
#SamvidhanDiwas #ConstitutionDay #Constitution #ConstitutionDay2026 #संविधान_दिवस
Korba, Chhattisgarh | Nov 26, 2026