निवाई: लगातार हो रही बारिश से झिलाय रोड़ स्थित उपखंड कार्यालय परिसर में पानी भर गया, कर्मचारियों और आम जन को हो रही परेशानी
Niwai, Tonk | Jul 17, 2025 सावन माह के चलते स्थानीय प्रशासन जो आम जन की समस्या के लिए तत्पर है। वहीं झिलाय रोड़ स्थित उपखंड कार्यालय परिसर में निकासी नहीं होने के कारण गुरुवार की सुबह करीब7:00 से हो रही बारिश की वजह से उपखंड कार्यालय परिसर के चारों ओर करीब तीन-तीन फीट पानी भर गया। वही कार्यालय में जाने वाले कर्मचारी वी परिवादियों को पानी की निकासी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।