रॉकेट की चिंगारी से दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कमरे का सामान जलकर हुआ राख,
ग्वालियर। थाना हजीरा क्षेत्र के काँचमिल रोड स्थित CBS स्कूल वाली गली में प्रमोद राजावत के घर के पास अभय शर्मा के दो मंजिला मकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आसपास कुछ बच्चे रॉकेट चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जलता हुआ रॉकेट मकान के एक कमरे में जा गिरा, जिससे कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे AC, बेड के गद्दे और कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। साथ ही महाराजपुरा CSP नागेंद्र सिकरवार भी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कमरे में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
⚠️ अपील: दीपावली पर पटाखे और रॉकेट चलाते समय विशेष स�