जलालाबाद: नगर जलालाबाद में आखत डालने के बाद लोगों ने जमकर खेली होली मिले गले
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मुख्य चौराहे, 12 पत्थर चौराहे ,सरैया मोड़ सहित नगर के विभिन्न मोहल्ले में आज सुबह होलिका का दहन किया गया ।उसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र होकर नाचते-गाते आखत डालने पहुंचे। आखत डालने के बाद मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए ।जहां राष्ट्रीय बजरंग दल एवं भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगाकर होली की बधाई दी