शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर में संजू गुप्ता की पुत्री आराधना गुप्ता किसी काम से मोहल्ले में दूसरे के घर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे सांड ने किशोरी को उठाकर पटक दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, इसका एक पैर टूट गया। निजी चिकित्सालय में किशोरी का इलाज चल रहा है।