महोबा: जुखा रामनगर निवासी पूनम देवी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुकदमे वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
Mahoba, Mahoba | Oct 22, 2026 पीड़िता ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों ने मारपीट कर जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया था। इस मामले में बांदा के कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज है और आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके माता-पिता को अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही है।