मड़ावरा: रजोला गाँव में विद्युत तार में स्पार्किंग के कारण किराने की दुकान में लगी आग
रजोला गाँव में विद्युत तार में स्पार्किंग होने से एक किराने की दुकान में आग लग गयी। जब दुकान में आग लगी देखी तो आग बुझाने का प्रयास किया गया। पीड़ित दुकानदार ने गुरुवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि दुकान में आग लगने से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।पीड़ित दुकानदार ने राहत राशि दिलाने की मांग की है।