रसूलाबाद: बरईझाल में जेवर बेचने की ग्लानि में नवविवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी वजह, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के बरईझाल निवासी संदीप की पत्नी वंदना ने उस समय घर के अंदर पंखे से फांसी लगा ली, जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ।दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वंदना का शव पंखे से लटका मिला।जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली