साहिबगंज: प्लेटिनम जुबली समारोह की तैयारी पर पूर्ववर्ती छात्रों ने की बैठक
प्लेटिनम जुबली समारोह की तैयारी को लेकर पूर्ववर्ती छात्रों की बैठक साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबली समारोह की तैयारियों को लेकर प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांफ्रेंस हॉल में बैठक हुई। इसमें पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं एवं शहर के प्रबुद्धजनों ने समारोह को भव्य और यादगार बनाने पर चर्चा की