शाहपुरा: आदिनाथ स्टील गेट पर: शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, कार के कांच तोड़े; मामला दर्ज
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि संस्कार जैन निवासी गढ़ाने बताया कि अपने दोस्तों के साथ ढाबा में खाना खाने जा रहा था इस दौरान उसने अपनी कार आदिनाथ स्टील गेट के पास खड़ी कर दी थी। जब वह वहां से वापस आया और कार उठाने लगा तभी दो कार पर सवार कुछ लोग आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी और खुद को शहपुरा का बताते हुए चले गए।