लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। गुरुवार की पूर्वाह्न 11:15 बजे शुरू हुई जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे।