हरिहरगंज: महाराजगंज स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में राष्ट्रीय नाई महासभा की युवा कमेटी गठित, विजय ठाकुर अध्यक्ष बने
हरिहरगंज से सटे महाराजगंज स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में शनिवार के शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक हुई। जीसमें सर्वसम्मति से हरिहरगंज प्रखंड की युवा कमेटी का गठन किया गया। युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विजय ठाकुर तथा उपाध्यक्ष के रूप में रिंटू ठाकुर का चयन किया गया। नवचयनित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।