आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत एवं ’’सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’’ के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में विशेष वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रमपुरी तथा नारायणगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बिजेगांव में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, मोहगांव के हाट-बाजार में केनोपी लगाकर बाजार में आए लोगों को वित्तीय सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और सतर्क रहकर अपनी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें।
इस दौरान लक्ष्मी पटेल (क्षेत्रीय प्रमुख, मंडला), शिव प्रसाद नंदा (मंडला), मनीष सिंगोर (नेनपुर), सुनील मोंगरे (नारायणगंज), प्रवीण राय (निवास), जोन्सन जॉय (बीजाडांडी) एवं नाजिम शाही (मोहगांव) उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रसार कर नागरिकों को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026