पौड़ी माल में जन कल्याण शिविर का दूसरा चरण संपन्न, 219 आवेदन मिले,14 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
मध्यप्रदेश शासन के विशेष अभियान के तहत जन कल्याण शिविर के खंड स्तरीय कार्यक्रम का दूसरा चरण ग्राम पंचायत पौड़ी माल विकासखंड बीजाडांडी में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संदीप नामदेव और पौड़ी माल, कतंगी, भैंसवही तथा छिंदगांव के सरपंचों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जनपद पंचायत सीईओ समेत सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बसंती दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में 14 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर आवेदन लिए।
कुल 219 आवेदन प्राप्त, पोर्टल पर दर्ज
शिविर में कुल 219 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को निराकरण के लिए पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को लाभान्वित किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
2 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026