हुज़ूर: सीएम ने 'Mahakal that master of Times' वेबसाइट लॉन्च की, एमपी को रिसर्च और इनोवेशन में अग्रणी बनाने का संकल्प
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शोधार्थी समागम–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता कर शोध और नवाचार को लेकर बड़ा संदेश दिया| मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने international conference on Mahakal -the master of times की आधिकारिक वेबसाइट और ब्रोशर का लोकार्पण किया|