तोकापाल: पीएम सूर्य घर योजना से रघुचंद कुर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, सोलर रूफटॉप से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता
Tokapal, Bastar | Jul 11, 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बस्तर के परिवारों के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं जिले के तेलीमारेंगा निवासी हितग्राही रघुचंद कुर्रे, जिन्होंने योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली के बढ़ते खर्च से मुक्ति पाई, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाया।