भीलवाड़ा: सेथूरिया में रात में खेत में फसलों की रखवाली करने गए युवक की सांप के काटने से हुई मौत
कारोई थाना क्षेत्र के सेथूरिया में रात में खेत में फसलों की रखवाली करने गए एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई।एकाएक हुई युवक की मौत से परिजनो में मातम छा गया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए कारोई थाना पुलिस को सूचना दी । कारोई थाना पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करेगी।