भीलवाड़ा: 20 जुलाई को पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति द्वारा भीलवाड़ा में निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा, सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता
पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति भीलवाड़ा के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर एक विशाल, भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन निंबार्क आश्रम के पूज्य महंत श्री श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य में दिनांक 20 जुलाई, रविवार समय: प्रातः 8:15 बजे स्थान निंबार्क आश्रम, गांधीनगर से हरणी महादेव मंदिर में संपन्न होगा।