भीलवाड़ा: बनेड़ा में खेत में कृषि कार्य कर रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में छाया मातम
बनेड़ा में खेत में कृषि कार्य कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया।जिससे महिला की हालत बिगड़ गई।महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।