राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने शीतला माता मंदिर की घटना की SIT जांच की मांग उठाई
आतंकी साजिश की आशंका सहित सभी पहलुओं की हो निष्पक्ष जांच - दोषियों को मिले कठोरतम सजा
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुई हृदयविदारक घटना को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मामले की विशेष जांच दल (SIT) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संगठन ने कहा कि घटना के पीछे किसी भी प्रकार की साजिश या आतंकी कनेक्शन की आशंका को जांच एजेंसियों द्वारा गंभीरता से परखा जाना चाहिए। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा कानून के अनुसार अधिकतम दंड सुनिश्चित किया जाए।
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि घटना की तह तक पहुंचकर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
राष्ट्रीय सनातन सेना भा�