ग्वालियर में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, भाजपा नेता पर आरोप...
ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हेमसिंह की परेड स्थित एएस अपार्टमेंट में रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह राजोरिया के बाएं हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, जीवाईएमसी क्लब में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद यह हमला किया गया। आरोप है कि रविवार को बसंत गुड़ियाले अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और रुद्र पर फायरिंग कर फरार हो गया। माधौगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।