मुरैना नगर: जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए फरियादी की जेब से ₹22,000 चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे एक युवक की जेब से 22000 अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिए गए जिसकी सूचना फरियादी ने सिटी कोतवाली थाने में पहुंच कर दी है वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।