टीकमगढ़: सिलामतीखेरा गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
सिलामतीखेरा गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। घायल राकेश के परिजन ने बताया कि राजेश के साथ पहले रामदास रामेश्वर खिलन और चंदन ने बेवजह गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। घायल को बचाने का प्रयास जब उसकी दो परिजन महिलाओं ने किया, तब दोनों महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी गई जिससे कुल तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।