टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में टीएल की बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा विभागवार करते हुए लंबित शिकायतों का सत प्रतिशत निराकरण करने की निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया की मौसम की गिरावट तथा शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए सभी नगरीय निकायों में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।