टीकमगढ़: पहाड़ी खुर्द गांव में बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जिले के पहाड़ी खुर्द गांव में सोमवार को एक बालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल बालक के परिजन ने बताया कि बालक अपने माता-पिता के साथ गांव में शौच के लिए जा रहा था, रास्ते में गांव में ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से बालक को टक्कर मार दी जिससे बालक घायल हो गया। घायल बालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।