टीकमगढ़: शहर में अवैध शराब बिक्री के विरोध में किया गया प्रदर्शन, लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर निकाली रैली
शहर की पुरानी टेहरी के लोगों ने सोमवार को अवैध शराब विक्रय एवं जुआ सट्टा के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले के युवाओं और महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर भ्रमण के बाद कोतवाली थाने पहुंचकर अवैध शराब बेचने वालों और जुआ सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।