#बलरामपुर: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर करेगी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में शनिवार, 08 अगस्त 2026 को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक सुना और उनके प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए।
थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, मार्ग अवरोध, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरण सामने आए। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर संबंधित मामलों में मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए। साथ ही शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके।
#balrampur #balrampurpolic