Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
official_abhimaurya2
No video available
32
मेरी लड़ाई #संविधान #बचाने की है,अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को #हिस्सेदारी दिलाने की है ।नौजवानों के रोजगार के लिए है किसानो की है मजलूमो पर अन्याय अत्याचार के खिलाफ है इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। संघर्ष किया है, संघर्ष करेगें।
20.1k views |
Basti, Basti
| Mar 14, 2022
#संविधान
#बचाने
#हिस्सेदारी
MORE NEWS
*बस्ती में मानवता की मिसाल: अग्रहरि परिवार के तीन सदस्यों ने किया देहदान का महासंकल्प, समाज के लिए बने प्रेरणास्रोत* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 07 अक्टूबर 2026।* मेडिकल की पढ़ाई और मानवता की सेवा के लिए बस्ती के एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जो कदम उठाया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। गांधी नगर, बभनगावां निवासी अग्रहरि परिवार ने अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान करने का संकल्प लिया है। *देहदान संकल्पकर्ता हैं - 1. श्री कुलभूषण अग्रहरि, 2. उनकी पुत्रवधू मानसी अग्रहरि पत्नी कुलदीप अग्रहरि और 3. उनके पुत्र कुलदीप अग्रहरि पुत्र श्री कुलभूषण अग्रहरि।* तीनों ने 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को यह पुण्य संकल्प लिया। इनका पता बभनगावां, गौरीदत्त धर्मशाला रोड, भारत प्रेस के बगल वाली गली, गांधी नगर बस्ती है। इस संबंध में महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रामपुर बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ0 मनोज कुमार और जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती के निदेशक अंशुल पटेल के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है। सहमति पत्र के अनुसार तीनों देहदानियों के 2x3 फुट के फोटो मेडिकल कॉलेज व कैली अस्पताल में सम्मान के साथ लगाए जाएंगे, साथ ही मेडिकल शिक्षा के लिए दो-दो पौधे भी लगाए जाएंगे। परिवार ने शर्त रखी है कि नाखून और बाल परिवार को सौंप दिए जाएं ताकि पंचतत्व में विलीन किया जा सके। सबसे बड़ी बात यह है कि देह को घर से मेडिकल कॉलेज तक बाजे-गाजे और फूल-वर्षा के साथ जुलूस के रूप में ले जाया जाएगा, ताकि लोगों में रूढ़िवाद और अंधविश्वास खत्म हो और देहदान के प्रति जागरूकता फैले। *क्यों महान है यह फैसला -* हमारे शास्त्रों में कहा गया है - *"परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः परोपकाराय वहन्ति नद्यः।* *परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकारार्थम् इदं शरीरम्॥"* अर्थात वृक्ष, नदियां, गायें सब परोपकार के लिए हैं, यह शरीर भी परोपकार के लिए ही है। *"देहदान - मृत्यु के बाद भी ज्ञान दान, देहदान - मरने के बाद भी जीने का माध्यम"* - अग्रहरि परिवार ने इस स्लोगन को सच कर दिखाया है। आज जहाँ लोग मृत्यु के बाद भी मोह-माया में उलझे रहते हैं, वहीं इस परिवार ने *"देहदान-महादान, देहदान-मानवता का सम्मान, देहदान-मेडिकल शिक्षा का वरदान"* के भाव को अपनाया है। यह सिर्फ देहदान नहीं, बल्कि मानव शव (CADAVER) की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज के लिए जीवनदान है। इनके शरीर से बस्ती मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों भावी डॉक्टर शरीर रचना (Anatomy) सीखेंगे और फिर वही डॉक्टर हजारों जिंदगियां बचाएंगे। आज मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी इन तीनों महादानियों का माला पहनाकर, फोटो लगाकर जो सम्मान किया है, वह ऐतिहासिक है। इनकी यह सोच कि *"देहदान से आपका मृत शरीर किसी और के लिए जीवन का आधार बन सकता है"* पूरे पूर्वांचल के लिए एक नई चेतना है। बस्ती की जनता से अपील है कि इस परिवार के जज्बे को सलाम करे और NOTTO, ROTTO, SOTTO जैसी संस्थाओं के बारे में जागरूक हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि *कुलभूषण अग्रहरि जी, मानसी अग्रहरि जी और कुलदीप अग्रहरि जी* को दीर्घायु प्रदान करें और उनके इस पुण्य कार्य को अमर रखें। धन्य है ऐसा परिवार। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 7, 2026
बस्ती पुलिस को बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह की अगुवाई में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 07 अक्टूबर 2026 चोरी की 4 बाइक, 10 कटी मोटरसाइकिलों के पार्ट्स और पिकअप बरामद; नेपाल में खपाने की थी तैयारी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह की टीम को बुधवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी। प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें काटकर बेचने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 पूरी मोटरसाइकिलें, पिकअप और 10 कटी हुई बाइकों के पार्ट्स व इंजन बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के सटीक जाल में फंसे शातिर प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की टीम अपराध नियंत्रण व संदिग्धों की धरपकड़ के लिए देर रात मूडघाट पंचायत भवन के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार और उनके साथ चल रही एक पिकअप को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की और वाहनों की तलाशी ली, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पिकअप के भीतर 2 चोरी की बाइकें और बॉडी में कटर/ग्राइंडर से काटी गई 10 अन्य मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट व पार्ट्स लदे मिले। कबाड़ के धंधे की आड़ में नेपाल तक फैला था नेटवर्क पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे शहर और आस-पास के जनपदों से बाइक चुराते थे। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर देते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए माल को नेपाल ले जाकर बेचते थे। बुधवार सुबह भी वे पूरा सामान पिकअप में लादकर नेपाल सीमा की ओर निकलने की फिराक में थे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह की मुस्तैद टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपियों में शामिल राजेश कुमार व रंगीलाल गुप्ता कबाड़ के कारोबार की आड़ में चोरी के वाहनों के पार्ट्स की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस अब क्षेत्र के सभी कबाड़ियों के यहाँ भी सघन जांच अभियान चला रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजू गुप्ता (उम्र 40 वर्ष), निवासी- मुबारकपुर, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर (शातिर अपराधी, जिस पर पहले से अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा व बस्ती में चोरी, एनडीपीएस सहित कई मुकदमे दर्ज हैं)। राजेश कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी- नगर बाजार, थाना नगर, जनपद बस्ती। रंगीलाल गुप्ता (उम्र 47 वर्ष), निवासी- एकसड़ा, थाना नगर, जनपद बस्ती। बरामदगी: 04 चोरी की मोटरसाइकिलें 01 पिकअप वाहन 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट व अन्य पार्ट्स सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह (कोतवाली, बस्ती) — टीम नेतृत्व उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह (चौकी प्रभारी, बड़ेबन) उ0नि0 बलिराम गौड़ (चौकी प्रभारी, जेल गेट) उ0नि0 रतीश चंचल पाण्डेय (चौकी प्रभारी, सिविल लाइन) हे0का0 शैलेश शर्मा, का0 देवेन्द्र गुप्ता, का0 आदित्य वर्मा, का0 विजय यादव, का0 आदित्य पाल, का0 राजू यादव एवं का0 मुकेश साहनी संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 7, 2026
*बस्ती: शास्त्री चौक पर गूंजा विकसित भारत का संकल्प, चार दिशाओं में रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा* *जनपद बस्ती, 07 अक्टूबर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर के शास्त्री चौक पर विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे भारत गीत’ के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। देश के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। विकसित भारत का संकल्प लेने के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर सेवा ज्योति को चारों दिशाओं में यात्रा के लिए रवाना किया गया। शास्त्री चौक से चार अलग-अलग दिशाओं में निकली सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। *इस अवसर पर* जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिन्हा, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 7, 2026
*बस्ती: छावनी थानाध्यक्ष राणा डी.पी. सिंह का औचक निरीक्षण, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी* *बस्ती, 07 अक्टूबर 2026।* पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया *सुश्री स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में आज छावनी पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक *राणा डी.पी. सिंह* ने किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के चौकी विक्रमजोत तथा चौकी केनौना में बैंक ड्यूटी व अवैध मादक पदार्थों के संदिग्ध स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक विक्रमजोत, SBI बैंक विक्रमजोत, ग्राहक सेवा केंद्र SBI विक्रमजोत तथा PNB बैंक छावनी का निरीक्षण किया गया। जहाँ CCTV कैमरा नहीं लगे थे, वहाँ तत्काल कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया। *प्रभारी निरीक्षक राणा डी.पी. सिंह* ने ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए। अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले *राणा डी.पी. सिंह* ने बैंक से निकलने वाले ग्राहकों को भी जागरूक किया कि वे बड़ी रकम लेकर निकलते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। थानाध्यक्ष की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में छावनी पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर है और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 7, 2026
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सपा का पैदल मार्च, रामकरन चौरसिया के साथ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर दिखाई ताकत बस्ती। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए पार्टी की एकजुटता और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकरन चौरसिया के साथ पैदल मार्च में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और मांगों से जुड़े नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मांग को प्रमुखता से उठाया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। प्रदेश सचिव रामकरन चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। समाजवादी पार्टी जनता के मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे मार्च के दौरान पार्टी के पक्ष में नारेबाजी होती रही। सपा के इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
Basti, Basti | Oct 7, 2026
यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग बस्ती। बुधवार को यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग किया गया। ज्ञापन देने के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने का प्रस्ताव व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों और शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में इस पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसका असर अंततः उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की। कहा कि जब प्रधानमंत्री ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की बात करते हैं तो जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों से सीपी टैक्स की वसूली क्यों की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर भी शासन-प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने प्रदर्शन में शामिल सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों का व्यापारी एकता के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। व्यापारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी ‘बबलू’, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष महेंद्र प्रताप, नगर महामंत्री धीरेन्द्र चौधरी, नगर संगठन महामंत्री डॉ. प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा, जिला महामंत्री गीता देवी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 7, 2026
2027 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जनपद में समाजवादी पार्टी ने दिखाई ताकत।
Basti, Basti | Oct 7, 2026
महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में सपा का शक्ति प्रदर्शन, पैदल मार्च ने बस्ती की सियासत में मचाई हलचल रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, ‘वोट चोरी’ के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग बस्ती। ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में शहर में जोरदार पैदल मार्च निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। मार्च में रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे। पैदल मार्च में उमड़ी भीड़ ने लंबे समय बाद बस्ती की सियासत में एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का एहसास कराया। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और लगातार गूंजते नारों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को तेज कर दिया। सपा नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पार्टी नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता के अधिकार और चुनाव की निष्पक्षता सर्वोच्च है, इसलिए उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में निकले इस मार्च में रुधौली और कप्तानगंज के विधायकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और राजनीतिक धार दी। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को सपा के संगठनात्मक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। पैदल मार्च के बाद बस्ती की राजनीतिक फिजा में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए शक्ति प्रदर्शन का नया संदेश दे दिया है? फिलहाल, इस मार्च ने जिले की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
Basti, Basti | Oct 7, 2026
शास्त्री चौक से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का बुधवार को शास्त्री चौक से भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। सेवा ज्योति यात्रा में रूधौली विधानसभा क्षेत्र-309 के युवा भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता शास्त्री चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ यात्रा में सहभागिता करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन के प्रति उनकी मजबूत पकड़ और क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के रूप में भी देखा गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता, सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रुधौली सुजीत सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, साऊघाट मण्डल के प्रभारी विजय पांडेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सल्टौआ दुष्यंत विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष हनुमानगंज सुधाकर सिंह,पूर्व नगर पंचायत रुधौली प्रत्याशी राजकुमार सोनी,राम उग्रह जयसवाल, गोपाल सिंह, प्रतीक सिंह सहित देवतुल्य पार्टी पदाधिकारीगण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Basti, Basti | Oct 7, 2026