गुरूर: ग्राम अर्जुनी में दो ब्लॉक को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग उपेक्षा का शिकार, क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन मजबूरी
Gurur, Balod | May 14, 2026 इस मार्ग निर्माण तथा पुलिया निर्माण के लिए कई वर्षो से शासन प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है, इसके बाद भी अब तक किसी ने ध्यान नही दिया। 7 मई 2026 को भी गांव मे आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में विभागीय अधिकारियो एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को इस संबंध में अवगत कराया गया है। इस मार्ग के साथ पुलिया भी क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां आवागमन असुरक्षित हो गया है।