कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन, जमालपुर बाजार के समीप सैलून के पास दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की हुई मौत
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे जमालपुर बाजार में एक बुजुर्ग की ट्रक की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी 75 वर्षीय शिवजी लाल स्वर्गीय राम इकबाल लाल दाढ़ी बनवाने के लिए सैलून के पास खड़े थे। इसी दौरान बबुरा की ओर से कोईलवर तरफ बालू लोड करने जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।