अर्की: अर्की उपमण्डल के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व की रही धूम, भक्तों ने लगाए जय भोलेनाथ के जयकारे
Arki, Solan | Mar 8, 2024 अर्की मुख्यालय सहित उपमंडल के विभिन्न स्थानों में शिवरात्रि का पर्व आज बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर शिवभक्तों द्वारा शिवालयों में भजन-कीर्तन किया गया तथा पर्व को लेकर लगने वाले भंडारे की तैयारियां की गई। इस दौरान लुटरू महादेव,मुटरू महादेव,शकनी महादेव व जखौली मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया है । भक्तों ने इस दौरान भंडारे का लुत्फ भी उठाया।