अर्की: 10 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु करेंगे करोड़ों रुपये की योजनाओं को जनता को समर्पित : अर्की कांग्रेस अध्यक्ष सतीश
Arki, Solan | Mar 8, 2024 10 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे । आज अर्की में प्रेसवार्ता कर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री रविवार को हॉस्पिटल दाड़लाघाट का उदघाटन करेंगे,इसके साथ ही बस स्टैंड दाड़लाघाट व रावमापा धुन्धन साइंस ब्लॉक के लोकार्पण के अलावा करोड़ों रुपये की सौगातें अर्की की जनता को देंगे।