सैदपुर: सैदपुर नगर में पुलिस की छह टीमों ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, सड़क पर उतरकर क्षेत्राधिकारी ने संभाली कमान
सैदपुर नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को पुलिस ने नगर और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जाँच की गई।