चास: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना हमारा मुख्य संकल्प: झामुमो, बोकारो
Chas, Bokaro | May 26, 2026 बोकारो में झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में आज मंगलवार को बोकारो परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने समय लगभग साढ़े तीन बजे कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर बोकारो महानगर में लगातार बैठकों का दौर जारी है।