कटिहार: सदर अस्पताल में महिला गार्ड द्वारा सुपरवाइजर पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद, सुपरवाइजर का बयान जारी
बुधवार की शाम 7 बजे सुपरवाइजर एन के सिंह ने मीडिया के समझ बयान जारी करते हुए कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि महिला गार्ड सही से ड्यूटी नहीं करती थी और बदतमीजी करती थी। इसीलिए उन्हें नौकरी से निकला गया है। उन्होंने कहां महिला गार्ड को निकालने से पहले उन्होंने अपनी एजेंसी को जानकारी दी गई थी।