कटिहार: जिला मुख्यालय के समक्ष आवास कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल, बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद
16 सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए आवास कर्मी। बुधवार की दोपहर 1 बजे से समाहरणालय के समक्ष यह हड़ताल शुरू किया गया। राज्यव्यापी हड़ताल में जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत आवास कर्मी शामिल हुए। मांगों में मानदेय का सम्मानजनक पुनरीक्षण किया जाए। राज कर्मी का दर्जा दिया जाए, अस्थाई कर्मियों के अनुरूप सुविधा दिया जाए सहित विभिन्न मांग शामिल थे।