कटिहार: भंगहा गांव में पोखर में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम
बुधवार की शाम 5 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत डूबने से हुई थी। घटना के बारे में मृतक मुकेश कुमार के परिजन ने बताया कि यह खेती-बाड़ी करते हैं और मंगलवार की शाम यह खेत से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह पोखर में गिर गए और इसकी डूबने से मौत हो गई। दूसरे दिन इसका शव पोखर से मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी।