प्रतापगढ़: महादहा गांव में तालाब पर स्थित कीमती पेड़ काटे जाने की शिकायत डीएम से की गई
प्रतापगढ़ जनपद के महादहा गांव निवासी शिवकुमारी ने सोमवार की शाम 7:30 बजे बताया कि गांव की तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने पेड़ों को काट लिया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के तालाब गाटा संख्या 282 के बंधे पर वर्षों से आम, महुआ, शीशम समेत कई कीमती पेड़ लगे हुए थे। इन पेड़ों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि