बारां: नगर परिषद बारां ने शुरू किया कंट्रोल रूम, सुबह 6 से शाम 5:00 बजे तक फोन पर दर्ज होगी सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य शिकायत
Baran, Baran | May 2, 2025 बारां नगर परिषद ने नागरिकों की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। नागरिक दूरभाष नंबर 07453 230 106 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। नगर परिषद आयुक्त अनिल कुमार चौधरी के अनुसार कंट्रोल रूम सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 तक कार्यरत रहेगा नागरिक सफाई सड़क लाइट अतिक्रमण जल भराव और कचरा संग्रहण वाहनों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।