प्रतापगढ़: कोनी गांव में ज़मीन विवाद में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, परिजन धरने पर बैठे
प्रतापगढ़ के कोनी गांव में ज़मीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए पाटीदारों ने 14 वर्षीय प्रवेश पटेल की जान ले ली। गुरुवार शाम 4 बजे शव को धरने पर रखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पिता की अनुपस्थिति में आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर प्रवेश, उसकी माँ और बहन को गंभीर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान प्रवेश की मौत के बाद से परिवार धरने पर अड़ा है और